
शिमला के साथ लगती धमून पंचायत के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज,कैलाश डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव मार्केटिंग एंड कंज्यूमर फेडरेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष बलदेव सिंह ठाकुर से मुलाकात की,पंचायत प्रधान सुरेंद्र ठाकुर की अगुवाई में मिलने गए प्रतिनिधिमंडल ने बलदेव ठाकुर को कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि बलदेव ठाकुर नई मिली इस जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करेंगे,मिलने आए पंचायत सदस्यों ने कहा कि बलदेव ठाकुर ने पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कई वर्षों से दिन रात कार्य किया है और वह कॉलेज यूनिवर्सिटी में छात्र राजनीति से लेकर कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रहे हैं और सीएम सुक्खू के विश्वास पात्रों में से एक है।

इस अवसर पर बलदेव ठाकुर ने कहा कि जनता से मिले प्यार और सहयोग के कारण आज वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं।उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।ठाकुर ने कहा कि वह इस जिम्मेदारी को जनसेवा के बड़े कर्तव्य के रूप में देखते हैं।
