
हिमाचल प्रदेश सरकार ने छह जुलाई को किए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तीन दिन बाद शुक्रवार को फिर व्यापक बदलाव करते हुए 17 आइएएस और 22 एचएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल और तबादला आदेश जारी किए हैं।कार्मिक विभाग की अधिसूचना के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं,जबकि कई अधिकारियों से अतिरिक्त प्रभार वापस लेकर अन्य अधिकारियों को सौंपा गया है।मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत के बाद सबसे वरिष्ठ आइएएस अधिकारी ओंकार शर्मा से हिमाचल प्रदेश ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता विमल नेगी प्रकरण में शपथपत्र दायर करने के बाद महत्वपूर्ण विभाग वापस लेकर जनजातीय विकास तथा रोपवे एवं रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का जिम्मा सौंपा था।उन्हें अब परिवहन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।प्रधान सचिव एम सुधा देवी से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग वापस लेकर वन और उद्योग विभाग सौंपा गया है।सचिव डिजिटल टेक्नोलाजी,सामान्य प्रशासन तथा मुख्यमंत्री के सचिव आशीष सिंहमार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत से गृह एवं सतर्कता विभाग का अतिरिक्त प्रभार वापस लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी नजीम को सौंपा गया है।मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर से उर्जा विभाग का अतिरिक्त प्रभार लेकर आरडी नजीम को सौंपा गया है।प्रधान सचिव वित्त,योजना,अर्थ एवं सांख्यिकी तथा 20 सूत्रीय कार्यक्रम देवेश कुमार लोक निर्माण विभाग व पशुपालन विभाग का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे।शहरी विकास विभाग उनसे लेकर सचिव नगर एवं ग्राम नियोजन के साथ गृह एवं सतर्कता अमरजीत सिंह को शहरी विकास विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।सचिव श्रम एवं रोजगार प्रियंका बासु इंगटी को खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।उद्योग विभाग के निदेशक डॉ.यूनुस अब राज्य कर एवं आबकारी विभाग के सचिव होंगे।मंडलायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार को पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग का सचिव बनाया गया है।मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव व विशेष सचिव विवेक भाटिया को निदेशक उद्योग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।ऊर्जा निदेशक राकेश कुमार प्रजापति को पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है।विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ.अश्विनी शर्मा को आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी,रजिस्ट्रार चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर मधु चौधरी को विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का अतिरिक्त प्रभार दिया है।ओम कांत ठाकुर को मत्स्य विभाग के निदेशक एवं वार्डन व एडीसी एवं परियोजना निदेशक डीआरडीए हमीरपुर अभिषेक कुमार गर्ग को प्रबंध निदेशक राज्य औद्योगिक विकास निगम गुरसिमर सिंह को तकनीकी शिक्षा निदेशक सुंदरनगर तथा प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

इन एचएएस अधिकारियों का हुआ तबादला:मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव सचिन कंवल को शिमला नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है।एमसी शिमला आयुक्त भूपेंद्र कुमार को प्रबंध निदेशक सामान्य उद्योग निगम नियुक्त किया गया है।ज्ञान सागर नेगी को अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट प्रोटोकॉल शिमला नियुक्त किया गया है।एकता कप्टा को अब अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (विकास)-सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए)सिरमौर लगाया है।ज्योति राणा को रजिस्ट्रार एचपीयू शिमला नियुक्त किया गया है।डॉ.लायक राम वर्मा को प्रबंध निदेशक हिमफेड शिमला नियुक्त किया गया है।शिल्पी बेक्टा को अतिरिक्त सचिव लोक निर्माण विभाग नियुक्त किया है।विकास शुक्ला को हमीरपुर नगर निगम का अतिरिक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है।वे राम प्रसाद की जगह लेंगे,जिन्हें आगे की पोस्टिंग के लिए कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।सनी शर्मा को अब एसडीओ (सिविल) शिमला शहरी नियुक्त किया गया है।विश्रुत भारती को अब राज्य एससी आयोग ऊना का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है।वे विनय मोदी से यह अतिरिक्त प्रभार लेंगे।योगेश चौहान को अतिरिक्त निदेशक चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान नियुक्त किया गया है।वे सचिव राज्य खाद्य आयोग के पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।डॉ. पूनम को अतिरिक्त निदेशक डॉ.वाईएस परमार सरकारी मेडिकल कॉलेज नाहन नियुक्त किया गया है।तैनाती का इंतजार कर रहे संजय को मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान निजी सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।साथ ही वे राजीव कुमार को इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करेंगे।विश्व मोहन देव चौहान को एसडीओ (सिविल)कुपवी लगाया गया है।मुनीष कुमार शर्मा को संयुक्त निदेशक,चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के पद पर तैनाती दी गई है।ओशिन को संयुक्त निदेशक आयुष के पद पर नियुक्त किया गया है।वे डॉ. अमित गुलेरिया की जगह लेंगी,जिन्हें अगली पोस्टिंग के लिए कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।मोहन लाल को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शिमला के पद पर तैनाती दी गई है।कपिल तोमर को संयुक्त निदेशक युवा सेवा और खेल तैनात किया है।राज कुमार-2 को एसडीओ(सिविल)बिलासपुर लगाया है।पद्मा छोडोन को उपमंडल अधिकारी (सिविल)उदयपुर लगाया गया है।नीरजा शर्मा को उपमंडल अधिकारी (सिविल) सोलन,अलीशा चौहान उपमंडल अधिकारी (सिविल) करसोग लगाया है। उन्होंने गौरव महाजन की जगह ली है,जिन्हें अपनी अगली पोस्टिंग के लिए कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।
