हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात 10 बजकर 4 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।करीब दो सेकेंड तक धरती कांपने से लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार,इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 दर्ज की गई है।भूकंप का केंद्र चंबा जिले में स्थित था।सबसे ज्यादा चिंता की बात यह रही कि इसकी गहराई मात्र 5 किलोमीटर थी,जिसके कारण झटके बहुत ज्यादा महसूस किए गए।इसका असर शिमला,कांगड़ा,कुल्लू और चंबा के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी देखा गया।राहत की बात यह है कि अभी तक किसी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *