मणिकर्ण घाटी के कसोल स्थित एक होटल में पंजाब से आए कुछ पर्यटकों एवं स्थानीय युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई,जो बाद में झगड़े में बदल गई।इसी दौरान फायरिंग की घटना भी घटित हुई।सूचना मिलते ही पुलिस थाना मणिकर्ण की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है।गोली से बगियांदा का एक युवक घायल हो गया है।कुल्लू अस्पताल में युवक का उपचार चल रहा है।

एसपी कुल्लू मदन लाल ने बताया कि इस मामले में मनप्रीत सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी गांव मियानीए जिला तरनतारन पंजाब,अमन रंधावा पुत्र मेजर सिंह निवासी गांव चननके अमृतसर,सुखमनदीप सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी डाकघर शियांपरी,पिंड चंब मखूए जिला फिरोजपुर,और करणदीप सिंह पुत्र सरदार मलविंदर सिंह निवासी डेरा रोड हनुमान मंदिर के सामने,बटाला शहर जिला गुरदासपुर को हिरासत में लिया है।घटना में शामिल एक अन्य व्यक्ति तमन निवासी बटाला जिला गुरदासपुर मौके से फरार है,जिसकी तलाश की जा रही है।एसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले में हर महत्त्वपूर्ण पहलू पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है तथा उक्त प्रकरण के संदर्भ में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *