शाहपुर।हिमाचल प्रदेश स्टेट वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा शाहपुर ग्राउंड,ज़िला कांगड़ा में फस्र्ट यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप (-21) एवं मिनी हॉफ मैराथन का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह,अनुशासन और खेल भावना देखने योग्य रही।कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में वॉलीबॉल संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई।अपने संबोधन में अनुराग सिंह ठाकुर ने युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है।उन्होंने कहा कि मैदान में पसीना बहाने वाले युवा ही प्रदेश और देश का भविष्य संवारते हैं।उन्होंने नई पीढ़ी को खेलों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा हिमाचल को खेलों के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2014 में दायित्व संभालने पर,देश का खेल बजट 800 करोड़ था और आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश का खेल बजट 3700 करोड़ है,जो कि यूपीए सरकार के खेल बजट से लगभग 5 गुणा अधिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश में खेल क्रांति लाने के लिए अपनी खेल- खिलाड़ी हित की नीतियों के माध्यम से वचनबद्धता दोहराई है,प्रधानमंत्री अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के खिलाडिय़ों द्वारा पदक जीतने पर या न जीत पाने पर,दोनों परिस्थितियों में मिलते हैं,खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाते हैं।आज जब देश 2036 ओलंपिक मेजबानी के लिए तैयारी कर रहा है तो ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार को भी इस दिशा में आगे बढऩा होगा,प्रदेश में खेलों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ प्रदेश में विभिन्न खेलों में प्रशिक्षकों की नियुक्तियां अति आवश्यक है,हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ भी अपनी ओर से विभिन्न खेलों में प्रशिक्षकों की नियुक्ति पर गंभीरता पूर्वक कार्य कर रहा है।श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि स्टेट चैंपियनशिप से खिलाडिय़ों को आगे कैंप और सिलेक्शन के चरणों में मौका मिलता है।हमारा प्रयास है कि आने वाले वर्षों में खेल संघों का विस्तार कर खिलाडिय़ों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों।हमारे खिलाडिय़ों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश व प्रदेश का मान बढ़े,खेलों में निवेश बढ़े,खिलाडिय़ों को आर्थिक लाभ मिले,इसी लक्ष्य को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं।पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं,बल्कि चरित्र निर्माण का आधार है।उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में खेलों की ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को सकारात्मक दिशा देती हैं और उन्हें नशे व अन्य सामाजिक कुरीतियों से दूर रखती हैं।उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूती मिलेगी और युवा राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाएंगे।मिनी हॉफ मैराथन में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और अपनी ऊर्जा व खेल भावना से वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।-21 चैंपियनशिप में खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों की सराहना प्राप्त की।इस अवसर पर ज़िला अध्यक्ष कमल शर्मा ने मुख्यातिथि अनुराग सिंह ठाकुर एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एसोसिएशन सदैव खिलाडिय़ों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर जारी रहेंगे।इस अवसर पर विधायक ठाकुर रणबीर सिंह निक्का,पूर्व मंत्री सर्वीण चौधरी,ज़िला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा, अशोक वशिष्ठ,रवि दत्त शर्मा,मोनी धीमान,देवेंद्र कोहली, कार्णिक पाधा,सन्नी साहनी,विशाल शर्मा,ज़िला संयुक्त सचिव,प्रदीप शर्मा,जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार,उपाध्यक्ष राजीव वशिष्ठ,सचिव संजीव राणा,अरुण कौशल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *