महीनों से वेतन न मिलने से हैं परेशान
मुख्यमंत्री ने दिया शीघ्र वेतन जारी करने का आश्वासन।

पिछले चार महीनों से वेतन न मिलने से परेशान जल शक्ति विभाग के आउटसोर्स और अनुबंध कर्मियों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से शीघ्र वेतन जारी करने की गुहार लगाई।प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि उन्हें पिछले चार महीनों से वेतन नहीं मिल रहा जिसके कारण मानसिक और आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।नौबत यहां तक आ गई है कि घर चलना और बच्चों की फीस और वर्दी तक के लिए उधार लेने को मजबूर होना पड़ रहा है।वेतन न मिलने से आहत विभाग में कार्यरत सभी आउटसोर्स और अनुबंध कर्मियों ने समन्वय समिति का गठन करके सरकार से अनुरोध करने का फैसला लिया।समन्वय समिति के संयोजक बबलू ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शीघ्र ही सभी कर्मियों का वेतन जारी करने का आश्वासन दिया है इसके लिए समन्वय समिति ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और उम्मीद जताई की है कि सभी कर्मियों को शीघ्र ही वेतन मिल जाएगा।उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग के सभी आउटसोर्स और अनुबंध कर्मी एकजुट हैं।प्रतिनिधिमंडल में पवन कुमार,खेम राज,बलदेव शर्मा,ललिता कुमारी,प्रियका कुमारी,रेखा देवी,विनिता,अंजली शर्मा,बिंदु बाला,गीता वर्मा,अक्षय कुमार शामिल रहे।
