विनय कुमार ने केसी वेणुगोपाल से की मुलाकात।

हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष विनय कुमार ने रविवार को भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर पर बड़ा हमला बोला है।उन्होंने कहा कि सांसद को अब प्रधानमंत्री का गुणमान बंद कर,जमीन पर उतरकर देखना चाहिए कि हिमाचल के साथ क्या हो रहा है।बकौल विनय कुमार हिमाचल के अधिकार छीने जा रहे हैं और राहत पैकेज रोक कर प्रदेश को आर्थिक संकट में धकेला जा रहा है।हिमाचल की जनता सब समझती है कि कौन दिल्ली के दरबार में ताली बजा रहा है,और कौन हिमाचल की लड़ाई लड़ रहा है।रविवार को जारी ब्यान में प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने प्रधानमंत्री पर भी खूब निशाना साधा है।उन्होंने कहा कि भाजपा जितनी भी बयानबाजी कर ले,सच चीख-चीखकर कह रहा है कि भारत की अंतरराष्ट्रीय साख को सबसे ज़्यादा चोट केंद्र के झूठ,झुकाव और नाकामियों ने पहुंचाई है।उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रेड डील के नाम पर देश के हितों की नीलामी कर दी गई और विदेशी ताकतों की मेज पर देश का भविष्य गिरवी रख दिया गया। विनय कुमार ने कहा कि भारत का व्यापार घाटा बढ़ा,फायदा विदेशियों को मिला और मोदी सरकार तालियां बजाती रही।विनय कुमार ने कहा कि सबसे बड़ा राष्ट्रीय अपमान तब हुआ,जब चीन को खुश करने के लिए देश को गुमराह किया गया और कहा गया कि भारत की सीमा पर न कोई घुसा है,न कोई कब्ज़ा हुआ है।यह बयान देश के शहीदों और सेना का अपमान था।उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप के दबाव में रूस से तेल लेना रोक दिया गया और भारत जैसे महान राष्ट्र को कठपुतली बनाकर पेश किया गया।
