
Woodville Palace Shimla में राष्ट्रीय स्तर के मॉडलिंग ऑडिशन का सफल आयोजन हुआ जिसमें देशभर से आए सैकड़ों प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

विशेष अतिथि के रूप में यश ठाकुर,रोहिणी डोगरा,अजय भारद्वाज,दिग्विजय,मदन ठाकुर और नरेंद्र उपस्थित रहे।इस विशेष मौके पर मिस नॉर्दन इंडिया 2025 विनर आशिमा कंवर और उनके साथ ओशिन 3rd runner-up भी उपस्थित रहे।

फीट ऑफ फायर फाउंडेशन और नॉर्दन मॉडलिंग एजेंसी के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर अमित भाटिया ने सभी अतिथियों,प्रतिभागियों और अपनी टीम सनी में राजपूत,जगदीश,शिवा,साहिल का कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आभार जताया।

ऑडिशन के निर्णायक मंडल में मिस यूनिवर्स हिमाचल 2024 और मिस यूनिवर्स इंडिया फाइनलिस्ट अनुष्का दत्ता ने भूमिका निभाई।


