
रामपुरी क्योंथल पंचायत के धनुल गांव में मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया।इस मौके पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विकास कार्य निरन्तर प्रक्रिया है जिनको निर्धारित समय में पूर्ण करवाने के लिए प्रयास किया जाता है।इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर ग्रामीण है।विकास कार्य सामूहिक सहयोग से संभव है।

जलोग क्षेत्र में स्थापित होगा दूध एकत्रीकरण केंद्र,10 पंचायतों को होगा लाभ:जलोग क्षेत्र में दूध एकत्रीकरण केंद्र स्थापित करने के लिए कार्य किया जा रहा है।इससे करीब 10 पंचायतों को फायदा मिलेगा।उन्होंने कहा कि रामपुरी क्योंथल क्षेत्र के आसपास की पंचायतों के लिए भी भविष्य में दूध एकत्रीकरण केंद्र स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति भविष्य में बेहतर होगी।वर्तमान सरकार इस दिशा में प्रभावी कदम उठा रही है।उन्होंने कहा कि घोषणाएं आवश्यकताओं के अनुसार होनी चाहिए।उन्होंने बताया कि जाठिया देवी से रामपुरी सड़क की मेटलिंग के लिए 70 लाख रुपए खर्च किए जा चुके है।इसके अतिरिक्त,कूड़ा संयत्र भरियाल में बायोगैस बनाने के प्लांट को स्वीकृति मिल चुकी है।इसके बाद कूड़े का इस्तेमाल सीमेंट निर्माण के लिए भी किया जाएगा।उन्होंने कहा कि मथोली गांव के लिए सड़क भविष्य में बनाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि फायल से हेयूं सड़क लोक निर्माण के आधीन डाली जाएगी।फिलहाल एंबुलेंस रोड़ में स्थानांतरित करके इसका कार्य पूरा किया जाएगा।मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने विभिन्न जनसमस्याएं रखीं।इन सभी जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का आश्वासन दिया।उन्होंने स्थानीय पंचायत के लिए 03 लाख रुपए देने की घोषणा की।

पूर्व ब्लॉक कांग्रेस समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर,पूर्व प्रदेश सचिव जितेंद्र ठाकुर,पार्षद मोनिका भारद्वाज,खेमराज, ईश्वर शर्मा,रमेश शर्मा,पवन,सुरेश शर्मा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष बिमला,इंद्र,सरोज,राजेश शर्मा,रोशन,रामलाल,वेद, लाल चंद वर्मा,भुवनेश्वर,खेम वर्मा,प्रेम शर्मा,नरेश ठाकुर, दिनेश मेहता,विकास,मदन शास्त्री,मधु शर्मा,संजीत,मीना शर्मा,राहुल,राजेंद्र,देवेंद्र ठाकुर,जगदीश ठाकुर,अनिल तंवर, आला अधिकारी और स्थानीय जनता इस मौके पर मौजूद रही।
