उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दूसरे राउंड के लिए गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक का आयोजन किया गया।उपायुक्त ने कहा कि जिला शिमला में 23 फरवरी,2026 को सभी सरकारी और गैरसरकारी स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर 1 से 19 साल तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल और विटामिन-ए दी जाएगी ताकि जिला के सभी बच्चों को कृमि मुक्त किया जा सके।उन्होंने बताया कि 1 से 5 साल तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल और विटामिन-ए की गोलियां आंगनवाड़ी केंद्र,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्ले स्कूल में प्रदान की जाएँगी।वही 5 से 19 साल तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल स्कूलों में प्रदान की जाएगी ताकि बच्चों के पोषण एवं एनीमिया में सुधार किया जा सके।

उपायुक्त ने कहा कि इस एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत जिला के 2150 सरकारी एवं 450 निजी स्कूलों,2154 आंगनवाड़ी केंद्रों,में 997 आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा।कार्यक्रम में जिला शिमला के 1 से 19 साल तक के 2 लाख 21 हजार 319 बच्चों का लक्ष्य समूह निर्धारित किया गया है।उन्होंने कहा कि जिला शिमला में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया जा चूका है।इसके साथ-साथ सभी स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों एवं लोगों को जागरूक करने के दृष्टिगत प्रचार-प्रसार सामग्री का भी वितरण किया जा चूका है।

उन्होंने कहा कि 1-2 वर्ष की आयु के बच्चों को पहले 2 मिलीलीटर विटामिन-ए सिरप दिया जाएगा,उसके बाद 5 मिनट के अंतराल के बाद आधी गोली एल्बेंडाजोल चुरा बनाकर दी जाएगी।इसी प्रकार, 2-5 वर्ष के बच्चों को 2 मिलीलीटर विटामिन-ए और एक गोली एल्बेंडाजोल दी जाएगी,5 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को एल्बेंडाजोल की एक पूरी गोली दी जाएगी।पहले से बीमार बच्चे को दवाई नहीं दी जाएगी।उन्होंने कहा कि इस सन्दर्भ में सभी आंगनवाड़ी केंद्रों एवं स्कूलों को आवशयक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *