
हिमाचल पथ परिवहन निगम के नेरवा डिपो की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।हादसे में अभी तक तीन लोगों की माैत की पुष्टि हुई है।कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं।जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 9:30 नेरवा से पांवटा साहिब जा रही एचआरटीसी बस संख्या एचपी66 ए 2588 हरिपुर-कोटी-मीनस हाईवे पर क्वानू के पास नीचे नदी में गिर गई है।परिचालक की ओर से पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार हादसे के समय बस में 31 से 34 यात्री सवार थे।हादसे में घायलों की संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है।हादसे की जानकारी बस के परिचालक ने पुलिस को फोन पर दी।प्रथम दृष्टया यह जानकारी सामने आई है कि पास देते समय हादसा हुआ और बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हुई,बस में चालक दिनेश शर्मा और परिचालक जगदीश चंद तैनात थे।घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
