
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डा.राजीव बिंदल ने कांग्रेस पार्टी के 140 वर्ष पूरे होने पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आजादी का श्रेय लेने वाली कांग्रेस ने वास्तव में देश को सबसे अधिक नुक्सान पहुंचाया है।महात्मा गांधी,लाल–बाल–पाल,नेताजी सुभाष चंद्र बोस,सरदार वल्लभ भाई पटेल और लाल बहादुर शास्त्री की कांग्रेस को नेहरू-गांधी परिवार ने समाप्त कर दिया और देश पर परिवारवाद की कांग्रेस थोप दी।आज की कांग्रेस केवल स्वार्थवाद,अवसरवाद और सत्ता बचाने की राजनीति तक सीमित रह गई है।डा.बिंदल ने कहा कि कांग्रेस ने निहित स्वार्थों के लिए भारत माता के विभाजन जैसा महापाप किया,जिससे लाखों लोग बेघर हुए।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि झूठी गारंटियों के सहारे सत्ता में आई हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को कर्ज में डुबो दिया है और जमीनी स्तर पर विकास कार्य ठप्प पड़े हैं।जनता की समस्याओं की अनदेखी करते हुए एक के बाद एक जनविरोधी फैसले लिए जा रहे हैं,जिनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी लगातार आवाज बुलंद कर रही है और आगे भी करती रहेगी।इससे पहले सरकाघाट में भाजपा मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई,जिसमें संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ स्थानीय जनसमस्याओं पर भी मंथन किया गया।बैठक में विधायक दलीप ठाकुर,प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा,जिला प्रभारी तिलक राज,प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डा.वंदना जगी, जिलाध्यक्ष हीरा लाल,जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र भुट्टो,महिला मोर्चा अध्यक्षा नीलम परमार,जिला महामंत्री ओम प्रकाश,मंडलाध्यक्ष पवन ठाकुर,मंडल महामंत्री,मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
