नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने देहरा में अटल स्मृति वर्ष के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के विचार राष्ट्र के प्रति उनका अटूट समर्पण,लोकतांत्रिक मूल्यों में उनकी आस्था और सुशासन की सोच आज भी हम सभी के लिए पथप्रदर्शक हैं।हिमाचल के लिए तो उनका व्यक्तित्व और उनका कार्यकाल दोनों किसी वरदान से कम नहीं है। अटल जी ने हिमाचल प्रदेश को न सिर्फ अपना दूसरा घर कहा,बल्कि उसे माना भी।उनकी प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना ने हिमाचल प्रदेश की तकदीर बदल दी।अटल टनल ने हिमाचल प्रदेश की पहचान बदल दी।श्रद्धांजलि सभा के बाद नेता प्रतिपक्ष ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के संयुक्त मोर्चा कार्यक्रम की परिचय बैठक में भाग लिया।इस दौरान उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही जनआकांक्षाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का माध्यम बनता है।जयराम ठाकुर ने पार्टी में नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर जसवां प्रागपुर से विधायक व पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर,देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।इसके अलावा जयराम ठाकुर ने देहरा के एक स्कूल के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *