
विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष और भाजपा पर तीखा हमला किया।मीडिया को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि भाजपा प्रदेश में पांच गुटों में बंटी हुई है और लगातार सरकार पर केंद्र से दबाव बनाने की कोशिश कर रही है।मुख्यमंत्री ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पोस्टर पर केवल तीन गुटों,जयराम ठाकुर,राजीव बिंदल और अनुराग ठाकुर की तस्वीर लगी है और इसके साथ लिखा गया है भ्रष्टाचार।जो खुद को दर्शा रहे है उन्होंने कहा कि भाजपा झूठे आरोप लगाकर सरकार पर दबाव डाल रही है,जबकि सरकार अनाथ बच्चों,विधवाओं, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए योजनाएं लागू कर रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।भाजपा झूठे आरोप और पोस्टरों के माध्यम से सरकार पर दबाव डाल रही है।पहले यह बताएं कि 4500 बीघा जमीन पर कितना भ्रष्टाचार हुआ।यह उनका रिव्यू होना चाहिए।मुख्यमंत्री ने विपक्ष के वॉकआउट की निंदा की। कहा कि विपक्षी दल भाजपा ने यह वाकआउट राजनीतिक लाभ लेने के लिए किया,जो निंदनीय है।वास्तव में भाजपा विधायक अपनी पार्टी की रैली में जाना चाहते थे।इसलिए उन्होंने विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं के साथ हुई पुलिस की कथित झड़प की आड़ ली।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं को टैक्सी स्टैंड से जोरावर स्टेडियम तक विरोध मार्च की अनुमति दी गई थी,लेकिन विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने विधानसभा तक आने की कोशिश की और इसके लिए उन्होंने बैरिकेड्स तोड़ दिए।

भाजपा नेताओं ने रुकवाए 1500 करोड़ रुपए:सीएम सुक्खू ने आरोप लगाया कि भाजपा केंद्र से पैसे रोककर और सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है।प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1500 करोड़ रुपए की राशि भी भाजपा नेताओं द्वारा रोक दी जा रही है।भाजपा केवल दबाव बनाने और जनता को भ्रमित करने में लगी है।हमारी सरकार सीधे लोगों के जीवन में सुधार लाने और योजनाओं को लागू करने में लगी हुई है।
