
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार को डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की बेटी आस्था अग्निहोत्री और आईएएस सचिन शर्मा को आशीर्वाद देने के लिए विशेष रूप से ऊना पहुंचे।पुलिस लाइन झलेड़ा में हैलीकाॅप्टर से आए सीएम सीधे विवाह स्थल पर पहुंचे।इस दौरान डिप्टी सीएम सहित अन्य सहयोगियों ने उनका सत्कार किया।

उनके साथ वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी मौजूद थे।इस दौरान शिमला से काफी संख्या में ब्यूरोक्रेटस और विशिष्ट अतिथि भी पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री काफी देर तक यहां रुके और आस्था और सचिन के दांपत्य जीवन में सदा स्नेह,सुख एवं समृद्धि की कामना की।

