
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दीपों के पावन पर्व दीपावली के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।उन्होंने कहा कि यह पर्व अंधकार पर प्रकाश,असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है।जिस प्रकार भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने पर सम्पूर्ण नगर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा था,उसी भावना के साथ आज भी हर घर में यह त्यौहार मनाया जाता है।जयराम ठाकुर ने कहा कि दीपावली का यह शुभ पर्व सभी के जीवन में खुशियों,नई उमंग और समृद्धि का संदेश लेकर आए।उन्होंने कामना की कि माता लक्ष्मी और भगवान श्रीराम की कृपा से प्रत्येक परिवार का जीवन सुख,शांति और सौभाग्य से परिपूर्ण हो।हर व्यक्ति स्वस्थ्य और समृद्ध हो।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह पर्व हमें अपने भीतर के अंधकार को मिटाकर सद्भाव,सेवा और सकारात्मकता के दीप जलाने की प्रेरणा देता है।उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि दीपावली के इस पर्व को जिम्मेदारी और सुरक्षा के साथ मनाएं और एक-दूसरे का परस्पर सहयोग करें।

