
हिमाचल प्रदेश ओलिंपिक संघ की वार्षिक आम बैठक रविवार को शिमला में आयोजित की गई।जिसमें भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को सर्वसम्मति से संघ का अध्यक्ष चुना गया।बैठक रविवार को शिमला के होटल में संपन्न हुई।इस बैठक में संघ के अगले कार्यकाल के लिए पदाधिकारियों की एक नई टीम का चुनाव किया गया।पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया,कबड्डी संघ के प्रदेश महासचिव कुलदीप राणा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को प्रदेश ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष चुने जाने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश खेल जगत में आगे बढ़ेगा।

कुलदीप राणा ने प्रदेश कबड्डी संघ के अध्यक्ष राजकुमार बांटा को सयुक्त सचिव और वेदराम ठाकुर को सदस्य बनाए जाने पर प्रदेश ओलम्पिक संघ का आभार प्रकट किया है।नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में 17 सदस्य शामिल हैं।निर्वाचित प्रमुख पदाधिकारियों में निवर्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर को मुख्य संरक्षक मनोनीत किया गया।वहीं विधायक बलबीर वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष,राजेश भंडारी महासचिव और अमिताभ शर्मा कोषाध्यक्ष चुने गए।

