
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.राजीव बिंदल ने कालीबाड़ी परिसर में आयोजित स्वच्छता अभियान के एक कार्यक्रम में भाग लिया।यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन बारे मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित किया गया।इस अवसर पर बिंदल ने मां काली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आशीर्वाद लिया और उनकी दीर्घ आयु की प्रार्थना की।राजीव बिंदल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने जीएसटी में बहुत बड़ी राहत जनता को दी है।ये जीएसटी भारत के इतिहास में आजादी के बाद पहला अवसर है,जब टैक्स कम हुआ है।यदि हम एक हिसाब लगाएं,यदि कोई एक कमरा बनाता है और उसमें 1000 बैग सीमेंट लगता है तो सीमेंट के उपर जीएसटी कम होने से 60 रुपए प्रति बैग का फर्क पड़ रहा है।एक कमरे को बनाने में 60 हजार की बचत होगी।ऐसे ही यदि कोई टीवी खरीद रहा है तो 3000 से 5000 हजार का लाभ मिलेगा।यदि कोई बहन रोजमर्रा का कोई कोस्मैटिक सामान खरीद रही है तो 25 प्रतिशत का लाभ उसमें मिल रहा है।ऐसे ही आटा,दाल,चावल,रोजमर्रा की उपयोग की वस्तुएं या तो 18 प्रतिशत से 5 प्रतिशत पर आई हैं,या शून्य पर आई है।डॉ.बिन्दल ने कहा कि हमारे नित्य उपयोग की दवाईयां 12 प्रतिशत से 5 प्रतिशत या शून्य पर आई हैं।जो महंगी दवाईयां थी जो गंभीर बीमारियों में इस्तेमाल होती थी,उन पर जीएसटी को शून्य कर दिया है।सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम जो चलाया जा रहा है,यह आम आदमी के कल्याण का पखवाड़ा है और देश की आर्थिकी को मजबूत करने वाला पखवाड़ा भी है।पीएम मोदी का जन्मदिवस देश के लिए समर्पित है,समाज के लिए समर्पित है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष में पूरे देश सहित हिमाचल प्रदेश में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है,17 सितम्बर को 21 स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाए गए और हम लगभग 75 स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाएंगे और इसी प्रकार 68 स्थानों में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाएंगे।
