मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ मनाली के पतलीकूहल क्षेत्र में लोगों ने गो बैक के नारे लगाए।इस दौरान लोगों ने कंगना को काले झंडे भी दिखाए।नारे लगाने वाले लोग कह रहे थे कि यू आर लेट।इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान स्पीति में भी कंगना के खिलाफ गो बैक के नारे लगे थे।बताया जा रहा है कि काले झंडे दिखाने वाले ये लोग कांग्रेस कार्यकर्ता थे।इन्होंने कंगना गोबैक के नारे लगाए।कंगना ने वीरवार को मनाली विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।इसके बाद सांसद का काफिला जब पतलीकूहल क्षेत्र से गुजर रहा था तो कुछ लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखाते हुए गो बैक के नारे लगाए।

इससे पहले बाहंग में एक ब्लॉगर के सवालों पर कंगना भड़क गईं और डिजास्टर से क्षेत्र के साथ साथ स्वयं के बिजनेस को भी हुए नुकसान की बात कह डाली।लेट आने के सवाल के जवाब पर कंगना ने कहा कि गृह मंत्री से मिली।प्रधानमंत्री के साथ दौरे पर आई।आपदा प्रभावितों के लिए जो हो सकता है वह करती है।एक सवाल पर कहा कि नुकसान उन्हें भी हुआ है।कंगना ने कहा कि मेरा भी रेस्टोरेंट है यहां पर जिसमें कल 50 रुपये का बिजनेस हुआ,स्टाफ की सैलरी ही 15 लाख रुपये बनती है,मेरा भी दर्द आप जैसा ही है।इस दौरान पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर व अन्य भाजपा कार्यकर्त्ता भी वहां से आगे निकल रहे थे।

नारेबाजी करने वाले लोगों के साथ गोविंद ठाकुर उलझे व उन्होंने कहा कि ऐसी बदतमीजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने कहा कि सड़क को बहाल कर दिया गया है।यदि कोई अपने घर आए तो उसके खिलाफ ऐसा बर्ताव नहीं किया जाता।उन्होंने कहा कि सांसद कंगना का मनाली में घर है।इस दौरान नारेबाजी करने वालों को पुलिस कर्मियों ने वहां से हटाया और कुछ देर बाद नारे लगाने वाले वहां से चले गए।इस बीच मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने सभी को शांत किया।

The news click

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *