
शिमला:उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने एएसआई सोहन लाल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया,सहायक उप निरीक्षक सोहन लाल उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की सुरक्षा में तैनात थे,उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सोहन लाल का असमय जाना एक अत्यंत पीड़ादायक व अपूरणीय क्षति है,जो पुलिस विभाग ही नहीं,बल्कि सम्पूर्ण प्रदेश के लिए एक गहरी रिक्तता छोड़ गया है।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय सोहन लाल एक कर्तव्यनिष्ठ,ईमानदार और सरल स्वभाव के अधिकारी थे।उनकी सेवा भावना और कार्य के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।उन्होंने सदैव अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और कर्मठता से किया।श्री अग्निहोत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।प्रदेश सरकार इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ी है।
