शिमला। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की याद में उनकी जयंती की पूर्व संध्या पर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर 22 जून को सांय 4 बजे इंटरनेशनल प्रो बॉक्सिंग का आयोजन होगा। इसका शुभारंभ प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा व मंत्रिमंडल के कई अन्य सहयोगी, विधायक भी मौजूद होंगे।

प्रोफेशनल बॉक्सिंग ऑर्गनाइजेशन के महासचिव यदोपति ठाकुर ने वीरवार को यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि इस आयोजन की तैयारिया पूरी कर ली गई है। इस प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय स्तर के छह देशों रशिया, साउथ कोरिया, फिलीपींस, उजेकिस्तान, थाईलैंड के बॉक्सरों के साथ-साथ प्रदेश व देश के ख्याति प्राप्त बॉक्सर भाग ले रहे हैं। इसमें प्रदेश की महिला बॉक्सर विनाक्षी ठाकुर भी है, जो रोहड़ू से सम्बंध रखती हैं। विनाक्षी  बॉक्सिंग में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडलिस्ट रही है और इसका मुकाबला रशिया की महिला बॉक्सर से होगा।

यदोपति ने बताया कि इसके अतिरिक्त इस दौरान दर्शकों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की याद में ऑर्गेनाइजेशन प्रदेश में युवाओं में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *