आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के विशेष कार्यक्रम।

25 जून को आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है।आपातकाल के कार्यक्रम में 26 जून को शिमला में केंद्रीय अल्पसंख्यक एवं संसदीय मामले मंत्री किरण रिजिजू उपस्थित रहेंगे।उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा.राजीव बिंदल एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने बताया कि इसी तरह धर्मशाला में 25 जून को केंद्रीय सहकारिता सडक़ एवं परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा उपस्थित रहेंगे।इस दिन दोनों केंद्रीय मंत्री चार प्रकार के कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश में करने जा रहे हैं,जिसमें से प्रथम कार्यक्रम पौधारोपण,दूसरा प्रेस वार्ता,तीसरा मॉक पार्लियामेंट यानी काल्पनिक संसद का उद्घाटन और अंतिम प्रदर्शनी सेमिनार एवं लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान।उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर विभिन्न कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए गए हैं,जैसे शिमला के कार्यक्रम संयोजक विधायक एवं प्रवक्ता बलबीर वर्मा होंगे और सह संयोजक प्रत्याशी संजय सूद रहेंगे।इसी प्रकार प्रदर्शनी की देखरेख प्रदेश सचिव संजय ठाकुर करेंगे,पत्रकार वार्ता को प्रदेश मीडिया प्रभारी करण नंदा,पौधारोपण किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव दृष्टा,मॉक पार्लियामेंट को प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा तिलक राज शर्मा देखेंगे।इसी प्रकार से धर्मशाला के कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर रहेंगे,उनके साथ सह संयोजक प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा होंगे।प्रदर्शनी की देखरेख मनीष सूद जिला सचिव,पत्रकार वार्ता विश्व चक्षु प्रदेश सहमीडिया प्रभारी,पौधारोपण विनय चौधरी ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष,मॉक पार्लियामेंट प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा भवानी पठानिया देखेंगे।सेमिनार में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान कार्यक्रम की देखरेख शिमला में केशव चौहान और धर्मशाला में देवेंद्र कोहली करेंगे।

काजा में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे केंद्रीय मंत्री:केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरण रिजिजू 27 जून को अपने दो दिवसीय दौरे पर जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति के काजा पहुंचेंगे।28 जून को वह काजा में खेल से जुड़ी तीन करोड़ों रुपए की अहम परियोजनाओं जैसे हाई एल्टीट्यूड स्पोट्र्स ट्रेनिंग सेंटर,आइस हॉकी रिंक एंड पैवेलियन तथा क्रिकेट ग्राउंड युक्त स्पोट्र्स ट्रेनिंग सेंटर का शिलान्यास करेंगे।इसके बाद 29 जून को केंद्रीय मंत्री केलांग में करीब 23 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित सीवरेज स्कीम का भी नींव पत्थर रखेंगे।ये सभी परियोजनाएं प्रधानमंत्री जन विकास योजना के तहत स्वीकृत की गई हैं।
