
पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर को भारतीय वालीबाल महासंघ का अध्यक्ष चुना गया है।नई दिल्ली में आयोजित हुए चुनाव में उन्हें अध्यक्ष चुना गया।वीरेंद्र कंवर हिमाचल प्रदेश ओलिम्पिक संघ के भी अध्यक्ष हैं और उन्हें वालीबाल संघ की जिम्मेदारी सौंपी है।इसके अलावा राजस्थान से राम नंद चौधरी को भारतीय वालीबाल महासंघ का महासचिव चुना गया है।हिमाचल प्रदेश ओलिम्पिक संघ के महासचिव राजेश भंडारी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश को यह सम्मान पहली बार मिला है।इससे वालीबाल खेल को बढ़ावा मिलेगा और खिलाड़ियों को भी लाभ होगा।उन्होंने अपनी और हिमाचल प्रदेश के सभी खिलाड़ियों की ओर से वीरेंद्र कंवर को बधाई दी है।इसके अलावा ईश्वर रोहाल,मुनीश शर्मा,अजय सूद,तेज प्रकाश चोपड़ा,प्रताप वर्मा,रमेश चौहान,राज कुमार निट्टू,एसके शांडिल,देवी दत्त तनवर,अमिताभ शर्मा,कुलदीप राणा,जगदीश कुमार,अशोक आनंद,विनोद कुमार,दीपक कुमार और रमेश पठानिया ने भी वीरेंद्र कंवर को भारतीय वालीबाल महासंघ का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है।
