स्वास्थ्य मंत्री रहे मुख्यातिथि।

ग्रीष्मोत्सव शिमला 2025 की चौथी सांस्कृतिक संध्या में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री,हिमाचल प्रदेश डॉ(कर्नल) धनी राम शांडिल ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की।इस दौरान विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।उपायुक्त एवं अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला आयोजन समिति अनुपम कश्यप ने मुख्यतिथि तथा विधायक को सम्मानित किया।

आज के मुख्य आकर्षण फिरदौस बैंड तथा इंडियन आईडल फेम कुमार साहिल रहे,जिन्होंने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में सेंट एडवर्ड स्कूल,राजकीय उच्च पाठशाला विकास नगर,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागली,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालूगंज,सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय पडेची तथा एपीजी यूनिवर्सिटी शिमला के छात्रों ने अपनी सुन्दर प्रस्तुति दी।

इन कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां।
उत्सव में पहाड़ी गायक मनीष कश्यप,नितिन कौशल, गीतांजलि ठाकुर,अंकुश चारटा,उपज्ञा चंदेल,दीक्षिता बरागटा,डॉ.रविंद्र ठाकुर,प्रवेश निहालटा,पूनम सरमाईक,विशाल तिलोरिया,कुसुम जस्सी तथा दिवान सिवान ने अपनी मधुर आवाज से लोगों का खूब मनोरंजन किया और लोगों ने बहुत आनंद उठाया।

मुख्यमंत्री होंगे अंतिम सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि।
अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2025 अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्यातिथि होंगे।अंतिम सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल फेम नेहा दीक्षित तथा प्रसिद्ध पंजाबी गायक अखिल मुख्य आकर्षण होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *