जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शिमला द्वारा टुटू विकास खण्ड की छ: पंचायतों के स्वयं सेवकों को 02 जून से 04 जून तक प्राकृतिक आपदा से उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने के लिए आपदा से पूर्व,आपदा के दौरान और आपदा के बाद की तैयारियों का अभ्यास प्रशिक्षण प्रदान किया गया,प्रशिक्षण के दूसरे दिन खंड विकास अधिकारी,टुटू कार्तिकेय शर्मा ने मौके पर उपस्थित हो कर प्रशिक्षण का जायजा लिया।

इस तीन दिन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में ग्राम पंचायत,टुटू-मजठाई,बाईचड़ी,धमून,शोघी,बड़ई और रामपुर क्योंथल के स्वयं सेवकों ने भाग लिया,इस प्रशिक्षण शिविर में प्लाटून कमांडर,ललित शर्मा,प्लाटून हवलदार, पंकज चौहान,सेक्शन लीडर तारा चन्द और सरदीप कुमार ने अहम भूमिका निभाई,ब्लॉक ट्रेनिंग कॉर्डिनेटर बिमला शर्मा के पर्यवेक्षण में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर के संचालन में पंचायत सचिव सुनीता शर्मा,संदीप कुमार,चेतना गर्ग और दया नन्द शर्मा ने सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर टुटू-मजठाई के प्रधान,उत्तम कश्यप,उप प्रधान केशपा राम,धमून पंचायत के प्रधान सुनील कुमार तथा रामपुर क्योंथल के प्रधान संजय ठाकुर भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *