
गंगथ में दो से पांच जून तक आयोजित होने वाले श्री बाबा क्यालु महाराज के महा दंगल में क्षेत्र की 29 पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ 29 दंगल कमेटी को सम्मानित किया जाएगा,पंचायत जनप्रतिधि और महादंगल कमेटी के सभी सदस्य बाबा श्री की शोभा यात्रा में शामिल होंगे इसके लिए महा दंगल कमेटी ने निमंत्रण पत्र भेज दिए हैं,महादंगल में हजारों दर्शकों की सुविधा के लिए अलग-अलग जगह 6 बड़ी स्क्रीन लगाकर दंगल देखने का प्रबंध किया गया है,गंगथ में होने वाले हिमाचल के सबसे बड़े दंगल में जॉर्जिया ईरान और महाराष्ट्र,पंजाब,हरियाणा उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश,जम्मू कश्मीर सहित अन्य राज्यों के अखाड़े से नामी राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर के पहलवानों को कुश्ती देखने को मिलेगी,दो जून को बाबा जी की शोभा यात्रा और अखाड़ा परिसर की प्रक्रिया के साथ हिमाचली पालबानो को कुश्ती करने का मौका मिलेगा,इसमें हिमाचल केसरी के किताब प्राप्त विजेता पहलवान को मोटरसाइकिल और पीतल की बलटोहियो सहित लाखों रुपए के इनाम दिए जाएंगे कमेटी के पदाधिकारी सुभाष सेठी,राजेश भल्ला,रामगोपाल,सुनील गुप्ता,रजनीश बिट्टा जोगिंद्र भल्ला पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि 3 जून को महिला पहलवानों को दंगल मैट पर होगा इसमें फाइनल राउंड की झड़ी विजेता पहलवानों को आल्टो कार इनाम के रूप में दी जाएगी
