सरकार ने न्यूनतम किराए के बाद अब बसों में लंबी दूरी के किराए में भी 15 प्रतिशत की बढ़ौतरी कर दी है।ऐसे में लंबी दूरी में सफर करने वाले बस यात्रियों को भी अधिक किराया देना होगा।इस संबध में परिवहन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।पहाड़ी क्षेत्र के लिए सामान्य बसों में 20 और मैदानी क्षेत्रों के किराये में 31 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है।एसी डीलक्स और सुपर लग्जरी वॉल्वो बसों का किराया भी बढ़ाया गया है।अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन आरडी नजीम की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार साधारण बसों का मैदानी क्षेत्रों में सामान्य किराया 2.50 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से लिया जाएगा,जो पहले 2.19 रुपये था।इसी तरह पहाड़ी क्षेत्रों में किराया 1.60 रुपये की दर से लिया जाएगा।इससे पहले यह किराया 1.40 रुपये प्रति किलोमीटर था।वहीं, डीलक्स बसों के मैदानी क्षेत्र के किराये में 24 और पहाड़ी क्षेत्रों में 39 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है।

राज्य सरकार ने परिवहन निगम की आय बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया है।इससे पहले परिवहन निगम ने न्यूनतम किराया 5 से बढ़ाकर 10 रुपये किया था।अब लंबी दूरी का सामान्य किराया बढ़ा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *