
जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा(एलओसी)के पास पाकिस्तानी सेना ने रातभर दर्जनों अग्रिम गांवों पर गोलाबारी की,जिसमें एक महिला और दो बच्चों समेत दस लोगों की मौत हो गई और करीब 50 लोग घायल हो गए हैं।सभी सात मौतें पुंछ में हुई हैं,गोलीबारी में सबसे ज्यादा प्रभावित पुंछ ही हुआ है। पाकिस्तानी सेना ने पुंछ,राजौरी और उरी में गोलीबारी की है। गोलीबारी में घरों को भी नुकसान पहुंचा है।कई वाहन जल गए हैं।

पाकिस्तानी सेना ने उत्तरी कश्मीर के तंगधार में नियंत्रण रेखा के पास आम कश्मीरी नागरिकों को निशाना बनाया है।तोपखाने की गोलाबारी में एक कश्मीरी नागरिक का पूरा घर जलकर खाक हो गया।जानकारी के अनुसार पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर भारत द्वारा मिसाइल हमले किए जाने के बाद पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।इस पर भारतीय सेना भी जवाबी कार्रवाई की है।
