देव सदन में हुई डॉ.भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान पर संगोष्ठी

कुल्लू:डॉ.भीमराव आंबेडकर ने जीवनभर समानता,सामाजिक न्याय और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष किया।भारतीय संविधान के निर्माता के रूप में उनका योगदान भारतीय लोकतंत्र की नींव है।वह सबके लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।यह बात बुधवार को भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने कुल्लू के देव सदन में डॉ.भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत आयोजित संगोष्ठी में कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा विभाजनकारी नीतियों पर काम किया है।कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण को बढ़ावा दिया और समान नागरिक संहिता जैसे उपायों का लगातार विरोध किया।ये दोनों ही कदम डॉ.आंबेडकर के समानता और एकता के दृष्टिकोण के विपरीत हैं।कांग्रेस की नीतियां समाज को बांटने और तुष्टिकरण को बढ़ावा देने वाली रही हैं।भाजपा ने डॉ.आंबेडकर की विरासत को सम्मानित करने के लिए अनेक सार्थक कदम उठाए।इनमें पंचतीर्थ स्थलों की स्थापना,भीम ऐप की शुरुआत और उनकी 125वीं जयंती का विश्व स्तर पर 120 देशों में आयोजन जैसे ऐतिहासिक प्रयास शामिल हैं।इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन,पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर,विधायक सुरेंद्र शौरी,विधायक लोकेंद्र कुमार,जिला अध्यक्ष अमित सूद,नरोत्तम ठाकुर,अमर ठाकुर,गंगा सिंह,अखिलेश कपूर, दानविंद्र सिंह,भीमसेन शर्मा,धनेश्वरी ठाकुर,राहुल सोलंकी और आदित्य विक्रम सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *