पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि बढ़ती गर्मी के साथ हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। इस बार गर्मी अधिक पड़ेगी,इसलिए पर्यटक भी अधिक आएंगे।सरकार कुछ स्थानों में पर्यटकों की भीड़ अधिक होने की बजाय हिमाचल के अन्य स्थानों पर भी पर्यटकों को जाने की प्रेरणा दें।उन्होंने कहा कि धर्मशाला और मकलोडग़ंज में पर्यटकों की बहुत अधिक संख्या होने के कारण कई बार अव्यवस्था हो जाती है।धर्मशाला के निकट पालमपुर भी एक अति सुंदर पर्यटन नगर है।ऐसे में प्रदेश सरकार को पर्यटन की दृष्टि से पालमपुर को विकसित करने का प्रयत्न करना चाहिए।उन्होंने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी जब विदेश मंत्री थे तो वे पालमपुर आए थे और बर्फ से ढक़े हुए धौलाधार को देखकर बहुत प्रभावित हुए थे।शांता कुमार ने कहा कि कारगिल के प्रथम शहीद कैप्टन सौरभ कालिया की याद में बना हुआ सौरभ वन विहार एक अति सुंदर पर्यटन स्थल है।यहां पर न्यूगल नदी के किनारे सुंदर विहार और बोटिंग का आनंद लेने के लिए पर्यटक आते है।मई महीने से कई करोड़ रुपए से बन रही उत्तर भारत की पहली टॉय ट्रेन यहां शुरू होनी वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *