Oplus_131072

डॉ.भीमराव अम्बेदकर सम्मान अभियान के तहत गत सायंं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुवाई में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं ने शिमला के चौड़ा मैदान में अम्बेदकर की प्रतिमा के समक्ष दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया,इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रतीकवाद से हाशिए पर जाने तक कांग्रेस ने डा.अम्बेदकर की उपेक्षा की।

डा.अम्बेदकर को हराने की साजिश कांग्रेस द्वारा रची गई थी।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 1952 के लोकसभा चुनाव में,कांग्रेस नेता एसके पाटिल ने तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की सीधी निगरानी में कम्युनिस्ट पार्टी के श्रीपाद डी.डांगे के साथ मिलकर डा.अम्बेदकर को हराने की योजना बनाई।इसके लिए अपेक्षाकृत कम चर्चित उम्मीदवार नारायण एस.काजरोलकर को मैदान में उतारा गया।

भारत रत्न बाबासाहेब डा.भीमराव अम्बेदकर ने यह आरोप लगाते हुए एक याचिका दायर की कि कुल 74,333 मतपत्रों को अस्वीकार कर गिनती से बाहर कर दिया गया,जिससे कांग्रेस द्वारा उनके विरुद्ध रची गई रणनीति उजागर हुई,इस मौके पर महामंत्री बिहारी लाल शर्मा,अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश डोगरा,मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा,जिला अध्यक्ष केशव चौहान,गौरव कश्यप,प्रत्याशी संजय सूद,सुरेश भारद्वाज,संजीव कटवाल,सुदीप महाजन,राजीव पंडित,पूर्व पार्षद सुनील धर सहित अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *