
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश किया।इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सभी मेडिकल काॅलेजों में विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए जाइका मिशन के माध्यम से 1700 करोड़ की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। डाॅक्टरों को अब 1.30 लाख रुपये मिलेंगे।अस्पतालों में एक हजार रोगी मित्र नियुक्त किए जाएंगे।इन्हें 15,000 मासिक वेतन दिया जाएगा।आउटसोर्स पर नियुक्त ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट व रेडियोग्राफर का वेतन बढ़ाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री वृद्धजन देखभाल योजना शुरू होगी।इसके तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को घरद्वार स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

शिमला शहर में चलेंगी लग्जरी बसें,अंतरजातीय विवाह पर मिलेंगे दो लाख।
शिमला शहर में लग्जरी बसें चलाई जाएगी ताकि निजी वाहनों का इस्तेमाल कम हो।हिम परिवार पोर्टल के तहत जारी आईडी सरकारी योजनाओं से लिंक होगी,ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके।अंतरजातीय विवाह पर 50 हजार के बजाय अब दो लाख रुपये मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में ड्रोन टैक्सी सेवाएं उपलब्ध करवाने की योजना बनाएगी।इसका इस्तेमाल कृषि-बागवानी,दवाइयों को पहुंचाने सहित अन्य कार्यों में किया जाएगा।मंडी,हमीरपुर व कांगड़ा में ड्रोन स्टेशन बनेंगे।33 केवी या इससे अधिक बिजली खपत वाले उद्योगों को बिजली बिल पर सब्सिड मिलेगी।सीएम सुक्खू ने नशाखोरी रोकने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स गठित करने की घोषणा की है।राजगढ़,कंडाघाट में दमकल केंद्र खोला जाएगा।प्रदेश की औद्योगिक नीति में बदलाव किया जाएगा।निवेशकों के लिए मैत्रीपूर्ण वातावरण उपलब्ध करवाया जाएगा।एक उच्च स्तरीय बोर्ड गठित होगा,जो राज्य के औद्योगिक निवेश से से संबंधित सभी पहलुओं पर विचार करेगा।उद्योगों को दो महीने में सभी अनुमतियां दी जाएंगी।40 पैसे प्रति यूनिट उद्योगों को सब्सिडी साल में दो बार दी जाएगी।डीबीटी के माध्यम से सब्सिडी दी जाएगी।
