
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शिमला स्थित सरकारी आवास में एक नन्हा मेहमान आया है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी धर्मपत्नी विधायक कमलेश ठाकुर ने मिलकर इस नए सदस्य का स्वागत किया।दरअसल मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उनकी पत्नी विधायक कमलेश ठाकुर ने शिमला स्थित अपने सरकारी आवास ओक ओवर एक गाय को पाल रखा है।गाय ने बछड़े को जन्म दिया है ऐसे में ओक ओवर में आए इस नए मेहमान पर सीएम सुक्खू और उनकी पत्नी ने भी अपना खूब प्यार लुटाया।
