
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के साथ शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे सरकार और संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों के बारे में अवगत करवाया।
