नशे के दुष्प्रभाव से लोगों,खासकर युवा पीढ़ी को जागरुक करने और नशा मुक्त राष्ट के निर्माण में आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के संदेश को दर्शाती एक शॉर्ट फिल्म “व्हाइट”जल्द हिमाचल की खूबसूरत वादियों में बनने जा रही है।

इस शॉर्ट फिल्म के लिए,फीट ऑफ फायर फाउंडेशन सुंदर नगर में ऑडिशन हुए जिसमें हिमाचल,चंडीगढ़,मुंबई के सैकड़ों कालाकारो ने ऑनलाइन और ऑफलाइन ऑडिशन दिए,इस फिल्म में मुख्य किरदार व कलाकार के रूप में अमित भाटिया,किरण शर्मा,निकिता बोट्यान सहित कई अन्य कलाकार अहम भूमिका निभाएंगे।

इस फिल्म का डायरेक्शन सनी राजपूत और धीरज भारद्वाज द्वारा किया जा रहा है।

जब वी मेट फिल्म मेकिंग एकेडमी एंड स्टूडियो सुंदर नगर द्वारा फिल्म बनाई जा रही है।यह हिमाचल की पहली फिल्म मेकिंग एकेडमी है।इस मौके पर एकेडमी के मालिक दिनेश ठाकुर और धीरज भारद्वाज ने बताया की बहुत जल्द इस फिल्म को पर्दे पर उतारा जाएगा।

इस फिल्म को देश राज और दिनेश ठाकुर द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है,देश राज ठाकुर ने कहा की फिल्म निर्माण का मुख्य ध्येय युवा पीढ़ी को नशे से बचाना है ताकि सभी के प्रयासों से नशा मुक्त राष्ट का निर्माण हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *