पंजाब के मोहाली में चार मंजिला इमारत गिरने से दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।हादसे में ठियोग की दृष्टि वर्मा (29)की भी मौत हो गई।एनडीआरएफ की टीम ने उसे मलबे से निकाला था।क्षेत्र के हलाई गांव की रहने वाली दृष्टि वर्मा ने दो दिन पहले ही अपनी बहन को घर भेज दिया था। बताया जा रहा है दृष्टि की शादी आगामी मार्च माह में होनी थी।हादसे से कुछ देर पहले ही दृष्टि अपने मंगेतर को भवन के बाहर खड़ा कर भवन के अंदर गई।इसी दौरान हादसा हो गया।दृष्टि का मंगेतर यह देख वहीं बेसुध होकर गिर गया।होश आने पर देखा तो सब मिट्टी में मिल चुका था।आपको बता दें कि दृष्टि ठियोग के साथ लगते हलाई गांव की रहने वाली है।उसकी बड़ी बहन शिमला में निजी कंपनी में नौकरी करती है।छोटी बहन मोहाली में दृष्टि के साथ रहती है।

लेकिन हादसे से दो दिन पहले ही अपने घर शिमला आ गई।करीब 13 साल पहले तीनों बहनों के सिर से पिता का साया चला गया था,मां सुनीता वर्मा शिमला में राजस्व विभाग में कार्यरत हैं।उन्होंने तीनों बेटियों को उच्च शिक्षा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।हलाई में युवती का शव पहुंचते ही मातम छा गया। सरयुवन पंचायत के शमशान घाट में हादसे अंतिम संस्कार किया गया।प्रधान सुनील वर्मा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *