धर्मशाला:देशभर में भाजपा 25-26 दिसंबर को सुशासन और वीर बाल दिवस कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।हिमाचल में भी 171 मंडलों पर यह कार्यक्रम आयोजित होंगे।इसके लिए संसदीय,जिला और मंडल स्तर पर कमेटियों का गठन किया गया है।रविवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने यह बात कही,उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर सुशासन दिवस कार्यक्रम आयोजित होंगे।भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशों के तहत बूथ स्तर पर पूर्व प्रधानमंत्री की फोटो पर माल्यार्पण करने के साथ ही देश के लिए किए गए महत्वपूर्ण कार्याें पर चर्चा की जाएगी।उन्होंने कहा कि दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन का शताब्दी वर्ष है।इसके चलते ये कार्यक्रम साल भर चलते रहेंगे।पूर्व पीएम ने अपने कार्यकाल में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से दूरदराज क्षेत्रों में सड़क सुविधा पहुंचाई थी।ऐसी सड़कों पर एक से दो किलोमीटर की पैदल यात्रा कर उनके योगदान को याद किया जाएगा।साथ ही स्कूलों व कॉलेजों में उनकी कविताओं सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।त्रिलोक कपूर ने कहा कि 26 दिसबंर को देश भर में वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा।इसमें धर्म की रक्षा के लिए गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने मुगलों के आगे सिर नहीं झुकाया था।उन्हें मुगलों ने जिंदा दीवार में चिनवा दिया था।वर्ष 2022 को पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से वीर बाल दिवस घोषित किया गया था।सुशासन और वीर बाल दिवस के लिए भाजपा ने तैयारी कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *