
हिमाचल भाजपा ने कुल 171 मंडलों में से 102 में नए मंडल अध्यक्ष नियुक्त कर दिए हैं।मंगलवार को यह सर्वसम्मति चुनाव प्रदेश में हुए।यह जानकारी देते हुए प्रदेश चुनाव अधिकारी,सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डा.राजीव भारद्वाज ने बताया कि मंडल अध्यक्षों की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न की जाएगी।पहले चरण की प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हुई,शेष दो चरणों की प्रक्रिया भी शीघ्र ही पूर्ण कर ली जाएगी।

डा.राजीव भारद्वाज ने बताया कि मंडल अध्यक्षों की चयन प्रक्रिया को संपन्न करने हेतु मंडल स्तर पर मंडल चुनाव अधिकारियों की नियुक्तियां की गई थी जिन्होनें अपने-अपने मंडलों में जाकर सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण किया।

शिमला के संगठन जिलों में यह प्रक्रिया पूर्व भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने पूरी करवाई।उन्होंने कहा कि ये चुनाव भाजपा की संगठनात्मक परंपरा का एक आदर्श उदाहरण है।

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती के इस कदम के जरिए आगामी चुनावों में पार्टी को और अधिक प्रभावशाली बनाने का विश्वास व्यक्त किया है।
