
राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने वीरवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।इस अवसर पर सांसद महाजन ने प्रदेश के विभिन्न विकास कार्यों पर प्रधानमंत्री से चर्चा की।उन्होंने मुख्य रूप से चम्बा,तीसा,पांगी,किश्तवाड़ और लेह को जोड़ने वाले नए नैशनल हाईवे बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।हर्ष महाजन का कहना था कि नैशनल हाईवे से यातायात की सुविधा में सुधार होगा और राज्य के समग्र विकास को गति मिलेगी।इसके साथ ही प्रदेश से जुडे़ अन्य मसलों को भी उन्होंने प्रधानमंत्री के समक्ष उठाया।इस दौरान प्रधानमंत्री ने हर्ष महाजन को उनके जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। महाजन ने प्रधानमंत्री को हिमाचली शॉल और टोपी भी पहनाई।
