
Shimla:ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिस कर्मी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।महिला पुलिस कर्मी ने पुलिस जवान पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं।महिला पुलिस कर्मी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी उसके साथ न सिर्फ अश्लील इशारे किए,बल्कि उससे छेड़छाड़ भी की।पीड़िता का आरोप है कि जब वह पुलिस गुमटी में ड्यूटी दे रही थी,तब आरोपी ने जबरदस्ती गुमटी के अंदर भी घुसने की कोशिश की।चौंकाने वाली बात यह है कि महिला पुलिस कर्मी ने पुलिस विभाग के ही एक कांस्टेबल पर ये आरोप लगाए हैं।पीड़िता ने पुलिस थाना ढली में शिकायत दर्ज करवाई है।पीड़ित महिला कांस्टेबल और आरोपी दोनों पुलिस की एक बटालियन में सेवारत हैं।पीड़ित महिला पुलिस कर्मी की शिकायत पर पुलिस थाना ढली थाने में आरोपी पुलिस जवान के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।उधर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 (यौन उत्पीड़न)78 (महिला का पीछा करना) व 79(महिला की मर्यादा को ठेस पहुंचाना) के तहत पुलिस थाना ढली पुलिस में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
