
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का कहना है केंद्र सरकार अगर मदद न करे,तो एक भी दिन प्रदेश सरकार नहीं चलेगी।केंद्र सरकार 500 करोड़ रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट,800 करोड़ ग्रांट हर महीने देती है,अगर यह नहीं आएगा,तो कांग्रेस सैलरी पेंशन भी नहीं दे पाएगी।केंद्र में स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं उर्वरक रसायन मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृहजिला पधारे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बिलासपुर में आयोजित अभिनंदन समारोह में राज्य की सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि हिमाचल में 100 परसेंट भ्रष्ट सरकार चल रही है।इन्होंने तो टायलेट पर भी टैक्स लगा दिया है।कांग्रेस राज में जनता को हर तरीके से परेशान किया गया।सीएम की दो भाषाएं हैं,चुनाव के समय कुछ और केंद्र सरकार से कुछ और कहते हैं।चुनाव में कहते हैं कि हिमाचल को केंद्र से कुछ नहीं मिला और दिल्ली में सरकार का धन्यवाद कर कहते हैं कि सब कुछ मिल रहा है।जेपी नड्डा ने ऐलान किया कि भाजपा ने देश भर में 70 साल की आयु से ऊपर सभी को पांच लाख की स्वास्थ्य गारंटी देने का काम किया है,जो कि जीवन की अंतिम सांस तक चलेगी।इसी महीने से यह व्यवस्था लागू की जा रही है।उन्होंने कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश को जो दिया वह भी ले लिया।सरकार को सब्जी मिलती भी है पर यहां तो पत्तल में ही छेद है हम क्या करें।

कांग्रेस नेता झूठ बोलने में माहिर,जय राम ठाकुर।

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के नेता झूठ बोलने में माहिर हैं। हरियाणा में भी प्रदेश की गारंटियां को पूरा करने का झूठा प्रचार किया।जबकि प्रदेश में अभी तक गारंटियां पूरी नहीं हो पाई हैं।शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहली बार गृह जिला बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान बिलासपुर में आयोजित अभिनंदन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार को जमकर घेरा।
प्रदेश से केंद्र में मंत्री-राष्ट्रीय अध्यक्ष होना गौरव की बात।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने बिलासपुर में आयोजित अभिनंदन समारोह में कहा हिमाचल के लिए गौरव की बात है कि हिमाचल जैसे छोटे से राज्य से जेपी नड्डा केंद्र में मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।उन्होंने कहा कि देश में और प्रदेश में लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के पीछे जेपी नड्डा की अथक मेहनत रही,जिसका परिणाम यह रहा कि पीएम मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने।उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा के नेतृत्व में देश और प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है।
