
कांग्रेस ने वर्ष 2012 के बाद देहरा विधानसभा क्षेत्र में अपना खाता खोला है।देहरा विधानसभा क्षेत्र बनने के बाद वर्ष 2012 के चुनावों में रविंद्र सिंह रवि भाजपा टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।इसके बाद वर्ष 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में निर्दलीय होशियार सिंह ने जीत दर्ज की थी।परिसीमन के बाद ज्वालामुखी,जसवां-प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र से कुछ हिस्सों को अलग करके देहरा विधानसभा क्षेत्र बनाया था और पहली बार देहरा हलके में वर्ष 2012 में चुनाव हुए थे।
