नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दावा किया है कि चुनाव के बाद प्रदेश में कांग्रेस सरकार ज्यादा दिन बचेगी नहीं?उन्होंने कहा कि सरकार को भाजपा से नहीं, बल्कि अपनों से खतरा है।उन्होंने कहा कि मुख्य संसदीय सचिव का निर्णय अगर खिलाफ गया तो सरकार बचेगी नहीं,जिस कारण भाजपा के 9 विधायकों की सदस्यता समाप्त करने की धमकी दी जा रही है।उन्होंने कहा कि 9 विधायकों ने विधानसभा के भीतर नारे लगाए हैं और नारे लगाने से किसी की सदस्यता नहीं जा सकती।जयराम ठाकुर शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष सीएम की कठपुतली बनकर काम कर रहे हैं।उन्होंने बिलासपुर गोलीकांड की घटना के लिए पूर्व विधायक के पुत्र को आरोपी बताया।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी संरक्षण में उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।गोली चलाने के लिए भाड़े पर गुंडों को लाया गया और यह सबको पता है कि चिट्टे का कारोबार किसके ईशारे पर चल रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में डेढ़ साल के कार्यकाल में दुष्कर्म की करीब 300 से अधिक घटनाएं और 150 के आसपास हत्याएं हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *