रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सीनियर छात्र-छात्राओं को दी विदाई।

एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च की ओर से विभागाध्यक्ष डॉ.भावना वर्मा की ओर से शनिवार को विश्वविद्यालय के सभागार में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जूनियर छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियर्स को विदाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के चांसलर इंजीनियर सुमन विक्रांत,प्रो-चांसलर व पूर्व वाईस-चांसलर प्रो.डॉ.रमेश चौहान, रजिस्ट्रार डॉ.अंकित ठाकुर,परीक्षा नियंत्रक अफ़ज़ल खान और डीन एकेडेमिक्स प्रो.डॉ.आनंदमोहन शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की।सभी मुख्य अतिथियों ने सभी पासआउट होने वाले सीनियर विद्यार्थियों को शुभकामना संदेश प्रेषित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्य अतिथियों सहित संबंधित संकायों के विभागाध्यक्षों ने सीनियर छात्र-छात्राओं को स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।उन्होंने कहा कि करियर में सफलता के लिए परिश्रम जरूरी है।उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ डीन एकेडेमिक्स प्रो.डॉ.आनंदमोहन शर्मा के छात्र-उध्बोधन से हुआ।यह विद्यार्थियों के लिए आगामी सफलतापूर्वक और बेहतर मानव होने का एक प्रेरणादायक उदबोधन था।जीवन प्रो.आनन्द मोहन शर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज व विश्वविद्यालय की लाइफ यादों से भरी होतो है और एपीजी शिमला विश्वविद्यालय ऐसा उच्च शिक्षा का संस्थान है जहां से विद्यार्थी उम्रभर के लिए जीवन जीने का अनुभव और सुनहरी यादें लेकर जाता है।

प्रो.आनंदमोहन शर्मा ने अपने अनुभव के आधार पर विद्यार्थियों को आने वाली चुनौतियों और अवसरों के बारे बताया और कहा कि अवसरों को छोड़ना नहीं और चुनौतियों से घबराना नहीं बल्कि चुनौतियों का सामना करते हुए बुलंदियों को छुना है और जीवन में हर क्षेत्र में सफलता हासिल करने के साथ बेहतर मानव होना पहले है और अपने माता-पिता,गुरुजनों,देश और अपने एपीजी शिमला विश्वविद्यालय का नाम रोशन करना है।प्रो.शर्मा ने फेयरवेल पार्टी के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए स्टूडेंट काउंसिल के सदस्यों व जूनियर विद्यार्थियों की सराहना की।विदाई ले रहे छात्र-छात्राओं ने एपीजी शिमला विश्वविद्यालय में अपने अध्धयन के दौरान के साकारात्मक अनुभवों को भी साझा किया।इन विद्यार्थियों ने कहा कि एपीजी शिमला विश्वविद्यालय बिल्कुल हरे भरे वातावरण में है,बेहतर पढ़ाई और सीखने के लिए विश्वविद्यालय का इंफ्रास्ट्रक्चर और विश्ववविद्यालय के योगय व अनुभवी स्टाफ है और विश्वविद्यालय अपने आप में विविध विश्वविद्यालय है जो विभिन्न देशों के विद्यार्थी विभिन्न भाषा-बोलियों और संस्कृतियों को संजोए हुए है और एक दूसरे की संस्कृति का सम्मान करते हैं।वहीं विदेशी विद्यार्थियों ने एपीजी शिमला विश्वविद्यालय को इसके आरंभ से ही इसे पढाई और स्नेहपूर्वक वातावरण के लिए अपनी पहली पसंद बताया। फेयरवेल पार्टी में एलएलबी,एमए एलएलबी,एमबीए,बीबीए,बीटेक,एमटेक,बीए,बीजेएमसी,एमजेएमसी,बीएचएम,एमएच,एमएससी,बीसीए,एमसीए,बीएसी फोरेंसिक साइंस,एमएससी फोरेंसिक साइंस,बीएसी मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी,बीएसी कॉर्डोईओवोस्क्युलर,बीएमएलटी,रेडियोलोजी,ऑप्टिमेट्री,बीफार्मा व डीफार्मेसी के स्कूल व विभिन्न विभागों के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने फाइनल ईयर के विद्यार्थियों को फेयरवेल दी।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एकल नृत्य प्रदर्शन था,जिसने जीवंत नृत्य और भावपूर्ण धुनों की एक श्रृंखला शुरू करते हुए सभी स्टूडेंट्स को थिरकने पर मजबूर कर दिया।फेयरवेल पार्टी में हिमाचली पहाड़ी नाटी,नृत्य,संगीत और कवितापाठ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन बीएलबी चुतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा जरीना और उसके सहयोगियों ने किया।इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ.मनिंदर कौर,डॉ.मोनिका बलटू,डॉ.अनिता चौहान,प्राध्यापक,शिक्षक और ग़ैरशिक्षकवर्ग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *