
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल (डॉ) धनीराम शांडिल ने नागरिक अस्पताल सुन्नी का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सुन्नी अस्पताल की स्थिति स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत अच्छी है।अस्पताल में हड्डी रोग एवं औषधि विशेषज्ञ के साथ साथ रेडियोलॉजिस्ट के पद खाली है,जिसको भरने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे ताकि स्थानीय लोगों को घर द्वार पर सारी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके।

डॉ.शांडिल ने अस्पताल में आदर्श स्वास्थ्य संस्थान की सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया।उन्होंने रेडियोलॉजिस्ट के पद को प्राथमिकता के आधार पर भरने को भी कहा।उन्होंने अन्य मांगों को भी समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने को कहा।

स्वास्थ्य मंत्री ने वृद्ध आश्रम बसंतपुर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल (डॉ)धनीराम शांडिल ने वृद्ध आश्रम बसंतपुर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।जिला कल्याण अधिकारी ने आश्रम में सभी लोगों को दी जा रही सुविधाओं से अवगत करवाया।उन्होंने वृद्ध आश्रम में सभी लोगों से परस्पर संवाद स्थापित किया।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग की हितैषी है और जिसका कोई नहीं,उसकी प्रदेश सरकार हैं।

कर्नल (डॉ) धनीराम शांडिल ने नारी सेवा सदन मशोबरा का भी दौरा किया।स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों से नारी सेवा सदन में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने इस अवसर पर सभी नारियों को पहनने के लिए गर्म वस्त्र भी वितरित किए।उन्होंने नारी सदन में सभी से बात चीत करते हुए कहा कि नारी सम्मान सब से बड़ा सम्मान है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री का भी यही ध्य्य है कि सभी वर्ग को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कर उन्हें सशक्त बनाया जाए।इस अवसर पर नगर पंचायत सुन्नी के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा,तहसीलदार सुन्नी चंद्र मोहन,उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग आर एस नेगी,जिला कार्यक्रम अधिकारी ममता पॉल,जिला कल्याण अधिकारी,तहसील कल्याण अधिकारी मशोबरा राकेश शांडिल,सीडीपीओ मशोबरा रूपा रानी,सीडीपीओ शहरी स्नेह नेगी,अधीक्षिका सुषमा,बीएमओ मशोबरा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
