
क्षेत्र के गांव चलोला में एक महिला ने स्वयं को आग लगा ली,जिससे उसकी मौत हो गई।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।मृतका की पहचान ममता देवी (35) पत्नी मनोहर लाल निवासी वार्ड नंबर चार चलोला के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार मृतका का पति और बच्चे घर के अंदर थे और सास नहा रही थी।ममता ने बाहर से कुंडी लगा दी और स्वयं आंगन में पहुंचकर खुद को आग लगा ली।वंही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और तथ्यों को खंगाला जा रहा है।
