
Himachal Pardesh की चार सीटों पर हुए लोकसभा चुनावों के नतीजों में भाजपा ने प्रदेश में चारों सीटें अपने नाम की हैं।शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी को 91451 मतों से हराया। बता दें कि यह सीट 2009 से भाजपा के पास है और इस जीत के साथ पार्टी ने यहां अपना प्रभुत्व बनाए रखा है।प्रदेश कि कांग्रेस सरकार में शिमला संसदीय क्षेत्र के पांच मंत्री भी इस क्षेत्र से कांग्रेस को जीत नहीं दिला सके।इस चुनाव में सुरेश कश्यप ने 519748 मत हासिल किए जबकि विनोद सुल्तानपुरी ने 428297 मत प्राप्त किए।
