Himachal Pardesh में मंडी निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार कंगना रनौत ने कांग्रेस के उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को हराया है।कंगना ने विक्रमादित्य सिंह को 74755 मतों से हराया।कंगना ने 537022 मत हासिल किए जबकि विक्रमादित्य सिंह को 462267 मत प्राप्त हुए।मंडी सीट से कुल 10 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई।यह जीत कंगना के राजनीतिक करियर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।विक्रमादित्य सिंह,को इस हार से बड़ा झटका लगा है।बता दें कि प्रतिभा सिंह मंडी से निवर्तमान सांसद हैं जोकि विक्रमादित्य सिंह की माता हैं।लेकिन फिर भी कांग्रेस इस सीट को नहीं बचा पाई। कंगना पर भरोसा करते हुए भाजपा ने उन्हें मंडी से अपना प्रत्याशी बनाया था।उनकी जीत से कार्यकर्त्ताओं में भी खुशी का माहौल है।मंडी की सीट पूरे देश में होट सीट बनी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *