
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राजधानी के संकटमोचन और तारादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी।इसके बाद मालरोड की सैर करेंगी।इसके लिए सभी तैयारियों कर ली गई हैं।राष्ट्रपति के दौरे से पहले कारकेड ने संकटमोचन,तारादेवी और रिज मैदान,मालरोड होते लिफ्ट राजभवन तक गाड़ियों का ट्रायल किया।इस दौरान व्यवस्थाओं को परखा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज संकट मोचन और तारादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी।राष्ट्रपति के काफिले के दौरान वाहनों के सुचारू संचालन के लिए ट्रैफिक डायवर्ट होगा।राष्ट्रपति आगमन के समय जगह-जगह यातायात व्यवस्था के दौरान सड़कें प्रतिबंधित होंगी।राष्ट्रपति सुबह 10:50 बजे रिट्रीट से संकटमोचन मंदिर के लिए रवाना होंगी और करीब 11:25 बजे संकट मोचन पहुंचेगीं।राष्ट्रपति रिट्रीट से छराबड़ा,ढली,संजौली,नवबाहर,शिल्ली चौक,लिफ्ट,स्कैंडलप्वाइंट,सीटीओ,विधानसभा,एमएलए क्रॉसिंग होते संकट मोचन पहुंचेगी।राष्ट्रपति करीब आधे घंटे तक मंदिर में रहेंगी। करीब 11:55 बजे संकटमोचन मंदिर से तारादेवी मंदिर के लिए रवाना होंगी।राष्ट्रपति दोपहर करीब 12:20 बजे तारादेवी मंदिर पहुंचेगीं तथा 2 बजे तक यहां रूकेंगी।यहां से राष्ट्रपति का काफिला 2:55 बजे द रिट्रीट पहुंचेगा।शाम 5:30 बजे राष्ट्रपति का काफिला द रिट्रीट से 5:50 बजे मालरोड पहुंचेगा।इस दौरान राष्ट्रपति मालरोड की सैर करेंगी। इसके बाद शाम 6:35 बजे गेयटी थियेटर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगी।शाम 7:20 बजे राष्ट्रपति रात्रिभोज के लिए राजभवन के लिए रवाना होंगी।रात 9:20 बजे द रिट्रीट पहुंचेगीं।राष्ट्रपति आगमन के समय जगह-जगह यातायात व्यवस्था के दौरान सड़कें प्रतिबंधित होंगी।इस दौरान मालरोड और रिज मैदान को पहुंचने वाले संपर्क मार्ग पर यातायात बंद रहेगा।राष्ट्रपति 8 मई को सुबह 9 बजे कल्याणी हेलीपैड से हेलिकाप्टर से शिमला से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
