Rohru उपमंडल के तहत उपतहसील जांगला के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला टिपरोली में शौचालय का लैंटर गिरने से चार विद्यार्थी जख्मी हो गए।घायल हुए सभी बच्चों को तुरंत सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचाया गया,जहां पर सभी की हालत खतरे से बाहर है।जानकारी के अनुसार राजकीय प्राथमिक पाठशाला टिपरोली में यह हादसा बुधवार को उस समय पेश आया जब लंच के समय स्कूल के सभी बच्चे बाहर खेल रहे थे।इसमें से चार छात्र खेलते-खेलते शौचालय के भीतर गए तथा इसी समय अचानक शौचालय का लैंटर व दीवार गिर गई,जिसकी चपेट में स्कूल के चार बच्चे आ गए।घटना के समय स्कूल में अध्यापक मौजूद नहीं थे तथा स्कूल में कार्यरत चपड़ासी ने लोगों को बुलाया तथा लैंटर की चपेट में आए स्कूली बच्चों को बचाया।हादसे में घायल हुए चारों बच्चे दूसरी और तीसरी कक्षा के छात्र बताए जा रहे हैं।राजकीय प्राथमिक पाठशाला टिपरोली में कुल सात बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं जो सभी नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं।स्कूल में इन सात बच्चों को पढ़ाने के लिए दो अध्यापक हैं।घटना के समय ड्यूटी पर तैनात अध्यापक स्कूल में मौजूद नहीं था जबकि दूसरा छुट्टी पर था।उपमंडल अधिकारी नागरिक रोहड़ू विजय वर्धन सारस्वत में बताया कि स्कूल का जो शौचालय गिरा है वह काफी पुराना था तथा घटना के समय बच्चे इसके अंदर खेल रहे थे।उन्होंने कहा कि घटना के समय अध्यापक गैर-हाजिर पाया गया।उन्होंने कहा कि लैंटर की चपेट में आए चारों बच्चे अब सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *